Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

June 15, 2026

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए.. लिखने वाले शायर बशीर बद्र का निधन

May 28, 2026

“यूपी में ‘रोड नमाज’ पर सख्ती, CM योगी बोले—कानून से समझौता नहीं”

May 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
  • उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए.. लिखने वाले शायर बशीर बद्र का निधन
  • “यूपी में ‘रोड नमाज’ पर सख्ती, CM योगी बोले—कानून से समझौता नहीं”
  • “दुनिया का सबसे सक्रिय आतंकी खत्म” — ट्रंप का बयान, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी
  • मुंबई में महंगी हुई सीएनजी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
  • अपशिष्ट केंद्र के विरोध में अस्तौली सहित कई गांव के लोग ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को सौंपेंगे ज्ञापन
  • छोटे शहरों के छात्रों में जगा रहे स्टार्टअप का सपना, डॉ. मयंक राज को राष्ट्रीय सम्मान
  • आईआईएमटी विश्वविद्यालय कैंपस में सिंगर सुनंदा शर्मा का जलवा, स्टार नाइट में झूमे छात्र
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, June 15
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»दिल्ली - एनसीआर»अपशिष्ट केंद्र के विरोध में अस्तौली सहित कई गांव के लोग ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को सौंपेंगे ज्ञापन
दिल्ली - एनसीआर

अपशिष्ट केंद्र के विरोध में अस्तौली सहित कई गांव के लोग ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को सौंपेंगे ज्ञापन

Team JV MediaBy Team JV MediaMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

(ग्रेटर नोएडा) ग्राम अस्तौली एवं आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीण आज भारी संख्या में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव असरौली स्थित अपशिष्ट निस्तारण केंद्र से निकलने वाली दुर्गंध, प्रदूषण और जहरीली गैसों के कारण क्षेत्र के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस अपशिष्ट केंद्र का असर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में बसे कई गांवों — सरसपुर, बंजरपुर, गढ़ी आजमपुर, फतेहपुर, हिरनौटी, कमलपुर समेत अन्य गांवों — पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दुर्गंध के कारण सांस लेने में परेशानी, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र के आसपास फैली लगभग 35 हेक्टेयर क्षेत्र की बागवानी और आम के बाग भी प्रदूषण की चपेट में आ गए हैं, जिससे किसानों और बाग स्वामियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अपशिष्ट निस्तारण केंद्र के करीब ही श्री लक्ष्मी नारायण धाम स्थित है, जहां प्रत्येक बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। दुर्गंध और प्रदूषण के कारण धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर आज ग्रामीण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर सीईओ के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए अपशिष्ट निस्तारण केंद्र को आबादी एवं धार्मिक स्थलों से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।

Astauli Greater Noida Authority.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleछोटे शहरों के छात्रों में जगा रहे स्टार्टअप का सपना, डॉ. मयंक राज को राष्ट्रीय सम्मान
Next Article मुंबई में महंगी हुई सीएनजी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
Team JV Media

Related Posts

अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

June 15, 2026

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए.. लिखने वाले शायर बशीर बद्र का निधन

May 28, 2026

“यूपी में ‘रोड नमाज’ पर सख्ती, CM योगी बोले—कानून से समझौता नहीं”

May 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.