(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी सिंगर व अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। देर शाम शुरू हुए इस भव्य आयोजन में जैसे ही सिंगर मंच पर पहुंचीं, पूरा कैंपस तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट गाने जानी तेरा ना (मम्मी नु पसंद) तेरे नाल नाचना की लाइन और “दूजी वार प्यार होया सच्चा जैसे उनके गानों की धुन पर छात्र-छात्राएं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान पूरा परिसर एक मिनी कॉन्सर्ट में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के दौरान आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल व आईआईएमटी स्कूल्स की प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने सुनंदा शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल छात्रों के मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस मौके पर हजारों की संख्या में छात्र व छात्राएं और फैक्लटी के सभी लोग उपस्थित रहे।
