Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

बुलंदशहर में गोलियों की गूंज, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने गैंगस्टर को किया ढेर

November 20, 2026

माता सुंदरी कॉलेज के स्टाफ से मिले DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, शिक्षा के विकास के लिए रखा 15 साल का विजन

November 20, 2026

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव: खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म, अब बनेंगे टीम के ‘मेंटर’

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुलंदशहर में गोलियों की गूंज, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने गैंगस्टर को किया ढेर
  • माता सुंदरी कॉलेज के स्टाफ से मिले DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, शिक्षा के विकास के लिए रखा 15 साल का विजन
  • IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव: खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म, अब बनेंगे टीम के ‘मेंटर’
  • उम्रकैद की सजा काट रहे 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी राहत? जानें पीड़िता ने क्या कहा
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चीख-पुकार: पुल से नीचे गिरी बस, आठ यात्रियों की गई जान
  • भारत में 800 करोड़ के करीब पहुंची रामायण , ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर
  • यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
  • ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Friday, November 20
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»दिल्ली - एनसीआर»माता सुंदरी कॉलेज के स्टाफ से मिले DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, शिक्षा के विकास के लिए रखा 15 साल का विजन
दिल्ली - एनसीआर

माता सुंदरी कॉलेज के स्टाफ से मिले DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, शिक्षा के विकास के लिए रखा 15 साल का विजन

Team JV MediaBy Team JV MediaNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध माता सुंदरी कॉलेज फॉर वूमेन के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा के विकास और संस्थान के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करना था।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हरप्रीत कौर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शोध संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पंजाब, पंजाबी भाषा और सिख इतिहास से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों को डिजिटल रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कॉलेज में ‘भाई मनी सिंह आर्काइव’ की स्थापना की गई है, जिससे भविष्य में विद्यार्थी और शोधार्थी ऐतिहासिक सामग्री का अध्ययन कर सकेंगे।

संवाद के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें पंजाब से हो रहे प्रवासन और वैश्विक स्तर पर पंजाबी समुदाय की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए ‘डायस्पोरा अध्ययन केंद्र’ की स्थापना का प्रस्ताव प्रमुख रहा। इसके साथ ही अत्याधुनिक लैंग्वेज लैब, उच्चारण संबंधी उपकरण और अनुवाद केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इन पहलों से पंजाबी एवं सिख इतिहास से संबंधित शोध सामग्री का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद और अध्ययन आसान हो सकेगा।

अपने संबोधन में सरदार हरमीत सिंह कालका ने सभी विभागों को आश्वस्त किया कि दिल्ली कमेटी और कॉलेज की गवर्निंग बॉडी संस्थान के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विभागों से अपने प्रस्ताव तैयार कर कमेटी को सौंपने का आग्रह किया, ताकि उन पर जल्द कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कॉलेज के लिए अगले 15 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की दीर्घकालिक प्रगति के लिए भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, गणित, शिक्षा, कॉमर्स, दर्शनशास्त्र और इतिहास विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हरप्रीत कौर ने इस पहल को सिख शिक्षण संस्थानों के लिए एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसी संस्था के प्रमुख द्वारा सीधे शिक्षकों और कर्मचारियों से संवाद करना एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल है।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के IQAC निदेशक प्रो. लोकेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम अगले वर्ष कॉलेज के 60वें स्थापना वर्ष समारोह की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी है। इस अवसर पर कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सदस्य सरदार कुलबीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की डॉ. हरिंदर संधू ने किया।

Bhai Mani Singh Archive DSGMC Educational Development Harmeet Singh Kalka Mata Sundri College University of Delhi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleIPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव: खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म, अब बनेंगे टीम के ‘मेंटर’
Next Article बुलंदशहर में गोलियों की गूंज, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने गैंगस्टर को किया ढेर
Team JV Media

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव: खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म, अब बनेंगे टीम के ‘मेंटर’

November 17, 2026

उम्रकैद की सजा काट रहे 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी राहत? जानें पीड़िता ने क्या कहा

November 17, 2026

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चीख-पुकार: पुल से नीचे गिरी बस, आठ यात्रियों की गई जान

November 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.