Author: Team JV Media

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने घोषणा की है कि आईपीएल 2027 सीजन से धोनी अब मैदान पर खेलते नहीं, बल्कि टीम के ‘मेंटर’ (मार्गदर्शक) की नई भूमिका में डगआउट में नजर आएंगे। गौतम गंभीर की राह पर …… धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं और वे इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं। अब वे पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर की राह पर…

Read More

नई दिल्ली।  2002 के बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने 17 साल से जेल में बंद दो दोषियों (बिपिन चंद्र जोशी और प्रदीप मोरधिया) की उम्रकैद पर रोक लगाते हुए जमानत दे दी है। कोर्ट ने 17 साल की कैद और एक दोषी की गंभीर दिव्यांगता को आधार बनाया है। इस फैसले से स्तब्ध बिलकिस बानो ने कहा— “मीडिया से मुझे इस आदेश की खबर मिली। 24 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, आज फिर मुझे और मेरे बच्चों को डर लग रहा है।” उन्होंने साफ किया है कि वह अपनी बेटी सालेहा की याद और देश…

Read More

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस गूलर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं…

Read More

मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बड़े बजट और भव्य स्टारकास्ट के साथ तैयार इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के महज 11 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,384.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और भारत में भी इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड टूटने की तैयारी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अगली चुनौती एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ है। इस फिल्म ने…

Read More

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यूपीआईटीएस के चौथे संस्करण में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार तथा लाखों बीटूबी और सामान्य आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रिया, जापान,…

Read More

( ग्रेटर नोएडा) राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। इस बार अपराधियों ने कानून के नाम का खौफ पैदा कर एक 17 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। सनसनीखेज मामला दक्षिण-पूर्व जिले के पॉश और संवेदनशील माने जाने वाले कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क का है। ऐसे रची गई खौफनाक साजिश पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7 बजे पीड़िता अपने एक 17 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। मंदिर में माथा टेकने के बाद दोनों टहलते हुए पार्क के सुनसान…

Read More