Author: Team JV Media

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में दोनों का नाम शामिल नहीं है। SIT की रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेज दिया गया है। जांच के दौरान मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा,…

Read More

भिंड। नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।…

Read More

मेरठ। थापरनगर स्थित रंजीत होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक कमरे से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवक की पहचान घंटाघर क्षेत्र निवासी फरदीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को होटल में नाबालिग लड़की के ठहरे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान नाबालिग लड़की और युवक कमरे में मिले। इस दौरान…

Read More

नई दिल्लीः महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के चर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके सहयोगी विनोद तोमर को आरोपों से बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश अश्विनी पंवार ने बंद कमरे में यह फैसला सुनाया। यह मामला वर्ष 2023 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था, जब कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहते हुए यौन उत्पीड़न, डराने-धमकाने और पीछा करने जैसे आरोप लगाए थे। इसके विरोध में देश…

Read More

ग्रेटर नोएडा। बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ लाया गया, जहां उससे मामले से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में कथित गड़बड़ी…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) दिल्ली और पंजाब में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और पेट्रोल बम बरामद, आतंकी और आर्म्स स्मगलिंग एंगल की जांच तेज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में कथित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली और पंजाब के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कई पिस्तौल और खतरनाक मोलोटोव कॉकटेल बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी संगठित…

Read More