नई दिल्ली। देश के स्कूलों और कॉलेजों में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने वाले Incunation Global के CEO Dr. Mayank Raj को नई दिल्ली में आयोजित 193वें प्रोक्योरमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट रियल एस्टेट, फैसिलिटी मैनेजमेंट एंड दिल्ली लीडरशिप अवॉर्ड कॉन्फ्रेंस 2026 में “Exemplary Skills and Competence in Project Management” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार CE Worldwide और Facility Management Leaders Association (FMLA) की ओर से प्रदान किया गया।
डॉ. मयंक राज को यह सम्मान खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्कूलों एवं कॉलेजों में इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने के लिए दिया गया। उनकी संस्था Incunation Global ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अटल टिंकरिंग लैब (ATL), इनोवेशन सेल और छात्र उद्यमिता कार्यक्रम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. राज के नेतृत्व में छात्रों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में कई छात्र राष्ट्रीय स्तर की इनोवेशन प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुके हैं, पेटेंट फाइल कर चुके हैं और छात्र जीवन में ही अपने स्टार्टअप शुरू कर चुके हैं।
सम्मान मिलने के बाद डॉ. मयंक राज ने कहा कि आज के दौर में स्टार्टअप सोच को केवल कॉलेजों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। बच्चों में कक्षा 6 से ही समस्या समाधान, नेतृत्व और नवाचार की मानसिकता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल छात्रों को इनोवेटर के रूप में तैयार करें, तो भारत की विकास यात्रा और मजबूत होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि CBSE के Circular 83 of 2024, Kaushal Bodh Framework और NCF 2023 जैसे शिक्षा सुधारों ने स्कूलों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने का नया रास्ता खोला है। अब जरूरत इस बदलाव को महानगरों से आगे बढ़ाकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की है, ताकि देश का अगला बड़ा स्टार्टअप लीडर किसी छोटे शहर के स्कूल से भी निकल सके।
Trending
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
- मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
- महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा खुलासा: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, CCTV फुटेज बने अहम सबूत
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो मॉड्यूल ध्वस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
