ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सहयोग से किया गया।
समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में समिति, परिषद और दोनों क्लबों के सदस्यों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के चिकित्सकों की देखरेख में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि रक्तदान से प्राप्त प्रत्येक यूनिट रक्त तीन जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकता है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।
शिविर में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
Trending
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
- मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
