राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड: शादी से पहले प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या
(ग्रेटर नोएडा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर निवासी 26 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवती सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पहले से रिश्ते में थे और शादी के रास्ते से केतन को हटाना चाहते थे।
पुलिस के अनुसार, केतन अपनी मंगेतर सिया के जन्मदिन पर उसके साथ घूमने पुणे के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर गया था। वहीं पहले से बनाई गई साजिश के तहत सिया और चेतन ने मिलकर उसे करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। बाद में घटना को हादसा बताने की कोशिश की गई।
जांच के दौरान पुलिस को दोनों के बयानों में कई विरोधाभास मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर सिया और चेतन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि केतन और सिया की शादी नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए 17 करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे थे। महमानों के लिए हवाई जहाज तक बुक थे। प्रीविडिंग शूट के लिए विदेश यात्रा की भी तैयारी थी। लेकिन सिया अपने प्रेम संबंध के कारण यह शादी नहीं करना चाहती थी।
