Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़

August 31, 2026

हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी

August 25, 2026

ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
  • हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
  • ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
  • चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
  • मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
  • मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
  • महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा खुलासा: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, CCTV फुटेज बने अहम सबूत
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, August 31
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»क्राइम»हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
क्राइम

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़

Team JV MediaBy Team JV MediaAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

(शामली) शामली के लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार तड़के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सनसनीखेज मुठभेड़ में दो कुख्यात शूटर मारे गए। मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के राजहड़ गांव के रहने वाले थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अंकित हत्याकांड के मुख्य शूटर शामली की तरफ आने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया।

होटल राजमहल के नजदीक बदमाशों ने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल जवानों और दोनों बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुमित और मोहित को मृत घोषित कर दिया। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गौरतलब है कि अंकित बालियान की हत्या को कुल चार शूटरों ने मिलकर अंजाम दिया था। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सुमित और मोहित का अंत हो चुका है, जबकि इस मामले के अन्य दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी भी फरार हैं। पुलिस और एसओजी की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए बागपत, लोनी और हरियाणा के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

fierce encounter murder case killed singer Ankit Baliyan's
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleहिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
Team JV Media

Related Posts

हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी

August 25, 2026

ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल

August 25, 2026

चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.