(ग्रेटर नोएडा) दिल्ली और पंजाब में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और पेट्रोल बम बरामद, आतंकी और आर्म्स स्मगलिंग एंगल की जांच तेज
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में कथित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के तहत दिल्ली और पंजाब के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कई पिस्तौल और खतरनाक मोलोटोव कॉकटेल बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी संगठित नेटवर्क के जरिए अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जांच में सामने आया है कि पहला मॉड्यूल कथित तौर पर देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है, जबकि दूसरा मॉड्यूल अवैध हथियारों की सप्लाई और तस्करी में सक्रिय था।
शुरुआती जांच में नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर माना जा रहा है।
स्पेशल सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पेट्रोल बम और हथियारों का इस्तेमाल किस संभावित वारदात के लिए किया जाना था। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
