(ग्रेटर नोएडा) सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की सगाई दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के साथ हो चुकी है। दिल्ली की जिस लड़की के साथ रेहान की सगाई हुई है उसका नाम अवीवा बेग है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेहान और अवीवा बैग दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से जानते है। साथ ही बेग खानदान से प्रियंका गांधी और राबर्ट वॉड्रा के काफी पुराने संबंध है। साथ ही बेग परिवार की इंदिरा गांधी के टाइम से जान पहचान है। बताया जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया। जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया।
कौन है अवीवा बेग ?
अवीवा बेग के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है वह दिल्ली की रहने वाली है साथ ही उसने दिल्ली के मार्डन स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं अवीवा ने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अगर पेशे की बात की जाए तो अविवा एक फोटोग्राफर है साथ ही वह फुटबॉल की नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी है।
