Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर सराहनीय कार्य करता रहता है। इसी कड़ी में रविवार को रोटरी क्लब से सदस्य रोटेरियन डॉ. अभिषेक गोयल ने शहर के सफीपुर मोक्ष धाम में लोगों की सुविधा के लिए शेड और बैंच का निर्माण कार्य कराया। यह जानकारी रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल ने दी। यह कार्य अभिषेक गोयल के पिता राकेश के कर कमलों द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर विकास गर्ग, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, मोहित बंसल, विशाल तायल, अशोक सेमवाल, विनय गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) शनिवार को माता सुंदरी महिला कॉलेज ने ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक के लिए एक रन-अप इवेंट की मेजबानी की, जिसे मार्च 2025 में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम ने युवा नवप्रवर्तकों को अपने उद्यमशील विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया और इसमें विभिन्न महाविद्यालयों से गणमान्य व्यक्तियों, युवा उद्यमियों, मार्गदर्शकों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद माता सुंदरी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. हरप्रीत कौर ने युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) जिला गौतम बुद्ध के ताइक्वांडो खिलाड़ी 16 से 20 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। यह प्रतियोगिता भारत के ताइक्वांडो खेल का सबसे बड़ा मंच है जिसमें देशभर के लगभग 4000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले के एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने पिछले कई महीने से कड़ी मेहनत की है और हर स्तर पर अपनी तैयारी को बेहतर बनाया है। टीम के…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) बॉलीवुड फिल्म स्टार सैफ अली खान पर एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर ने चाकू से यह हमला सैफ अली खान के घर में किया। इसके बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि हमला रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर किया गया। इस मामले में पुलिस में जान शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच पर  25 मेधावियों को गोल्ड मेडल, प्रमाण-पत्र और उपाधियां प्रदान कीं। इस दौरान कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे। कुलाधिपति ने किया ऐलान आईआईएमटी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने माननीय राजनाथ सिंह के नाम पर एक नया मेडल दिए जाने का ऐलान किया। अगले दीक्षान्त समारोह से ये मेडल दिया जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…

Read More

( ग्रेटर नोएडा ) शहर में बढ़ती हुई ठंड और शीत लहर को देखते हुए आईआईएमटी कॉलेज समूह में असहाय गरीब और जरूरतमंद  लोगों को कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर आईआईएमटीसमूह के चेयरमैन एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता और कवयित्री अनामिका जैन अंबर उपस्थित रहीं। इस दौरान योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि सक्षम लोगों की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह कमजोर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए काम करें। कॉलेज समूह समय-समय पर इस प्रकार के कार्य करता रहता है। वहीं इस मौके पर अनामिका अंबर जैन अपने…

Read More