Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) यूपी के संभल में चंदौसी में बांके बिहारी मंदिर मिलने के बाद अब मंदिर से कुछ दूरी पर सौ साल से अधिक पुरानी बावड़ी मिली है। खुदाई के दौरान तीन मंजिला बावड़ी मिली है साथ ही बावड़ी में चार कमरे भी निकले हैं। मिली जानकारी के अनुसार समाधान दिवस के मौके पर एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बांके बिहारी मंदिर से कुछ दूरी पर बावड़ी होने का दावा किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एक खाली प्लाट की खुदाई का आदेश दे दिया। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कहा है कि पुराने अभिलेखों में…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में बिजनौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस के मुख्य आरोपी लवी पाल को पुलिस ने एनकाउंटर के बात दबोच लिया है। 25 हजार के इनामी लवी पाल की गोली उसके पैर में लगी जिससे की वह घायल हो गया। अपहरणकर्ता के पास से पुलिस को 35 हजार रुपये नकद और 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बिजनौर पुलिस के अनुसार शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव के रहने वाले वेदांत शर्मा ने दो दिवसीय नोएडा ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो संघ की तरफ से किया गया। ग्रेटर नोएडा के एक निजी स्कूलों में पढ़ने वाले वेदांत शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो में उसने एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया और पुमसे में उसे सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नोएडा ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वेदांत शर्मा पिछले 1 साल से कड़ी मेहनत कर रहा है अब तक उसने चार टूर्नामेंट में…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उस समय बीजेपी के निशाने पर आ गई जब वह फिलिस्तीन बैग लेकर संसद पहुंची। बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था और उस पर तरबूज जैसे फिलिस्तीनी प्रतीक भी थे। बता दें कि कटा हुआ तरबूज फिलिस्तीनी एकता का भी प्रतीक है। बैग को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि गांधी परिवार हमेशा से तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है। तुष्टीकरण का बैग ही चुनावों में उनकी हार की वजह है। आपको बता दे कि प्रियंका गांधी फिलिस्तीन पर…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) यूपी में शराब को शौकीन लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब साल के आखिरी सप्ताह में शराब की दुकान के बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नए साल पर शराब की दुकानों को देर तक खोलने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शराब का ठेका सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलेगा। कहने का मतलब है कि अब एक घंटे देर तक लोग शराब खरीद सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) शनिवार सुबह यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस की स्पेशल  सेल को उसे समय कामयाबी मिली जब उसने 50000 के इनामी बदमाश सोनू मटका को मेरठ के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। घायल अवस्था में पुलिस की टीम ने अनिल उर्फ सोनू मटका को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोनू मटका की मौत हो गई पुलिस ने बताया की सोनू मटका दिल्ली में हुए डबल मर्डर में वांछित था। सोनू मटका ने दिवाली की रात एक ही परिवार को दो लोगों की सरेआम हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस…

Read More