Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में उर्जा 2 के 25 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज समूह के ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ अंकुर जौहरी और कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के निदेशक प्रोफेसर उमेश कुमार ने किया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा,गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा,लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद,गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गाजियाबाद, हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गाजियाबाद, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ समूह के सभी कॉलेज, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा सहित कई कॉलेज छात्रों ने खेल के…

Read More

आईआईएमटी की एल्युमनाई मीट में सिंगर परमिश वर्मा ने बांधा समां (ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में एल्युमनाई मीट 2K25 के दौरान पंजाबी सिंगर और सुपरस्टार परमिश वर्मा की पंजाबी नाइट आईआईएमटी कॉलेज के मैदान में देर रात तक चली। परमिश वर्मा की एक के बाद एक परफार्मेंस ने छात्रों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दर्शक पंजाबी संगीत की धुन पर इस कदर मौज में बहे कि हर कोई सराबोर हो उठा। पंजाबी सिंगर को लेकर आलम यह रहा कि भीड़ से भरी खचाखच दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग जब कहीं भी आ…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) एक बार फिर अस्तौली गांव के किसान और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच रार बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। गांव के कई किसान पिछले एक महीने से अतिरिक्त मुआवजा को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी केवल कोरे आश्वासन दे रहे हैं। फिर से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान सोमवार से सेनेटरी लैंडफिल साइट( कूड़ा निस्तारण केंद्र) का कार्य रोक कर धरने पर बैठेंगे। धरने को लेकर किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप दिया है। किसानों का आरोप है कि पिछले महीने ग्रेटर नोएडा आथरटी ने 10…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय इलेक्ट्रोवेव इंडिया फेस्ट का की शुरुआत सोमवार से हुई। इस प्रोग्राम में दिल्ली-एनसीआर के स्कूल और कॉलेज के अनेक छात्रों ने भाग लिया। फेस्ट की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेशनल सेक्रेट्री कुमारी क्षमा शर्मा का स्वागत कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। इस दौरान छात्रों ने सोलो सिंगिंग, बैंड बैटल, लोक गीत, लोक नृत्य, ग्रुप डांस, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग, सहित कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान कुमारी क्षमा शर्मा ने कहा कि स्कूल और…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) जिला गौतम बुद्ध नगर ताईक्कांडो संघ द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क ताईक्कांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे सेक्टर पी-3 स्थित ताईक्कांडो क्लब में इस खेल के गुर सीख रहे हैं। जिला ताईक्कांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 9 बालक और 6 बालिकाएं हफ्ते में पांच दिन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग उनकी देखरेख में ले रही हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य गरीब बच्चों को खेल के क्षेत्र में उनकी भागेदारी को बढ़ाना है ताकि आगे चलकर एक अच्छे खिलाड़ी बन सके और देश का नाम विश्वपटल पर रोशन कर सकें। सीईडब्ल्यूए…

Read More

(ग्रेटर नोएडा)आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल को फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (FCRF) द्वारा साइबर एजुकेशन एंटरप्रेन्योर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साइबर सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देने और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कुमार, पूर्व महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने डॉ. मयंक अग्रवाल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। यह आयोजन डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। साइबर शिक्षा और सुरक्षा में डॉ. मयंक अग्रवाल की पहल…

Read More