(ग्रेटर नोएडा) डॉक्टर की माने तो सुबह का नाश्ता इंसान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर सुबह का नाश्ता ज्यादा लेने के बाद दोपहर का लंच लेने की कोई खास जरूरत नहीं होती है। अब सबसे लोगों के दिमाग में आता है कि नाश्ता में क्या खाया जाए जो कि न्यूट्रिशन से भरपूर हो। आइए आज हम बताते है कि सुबह नाश्ते में क्या लिया जा सकता है।
पोहा
पोहा खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सुपाच्य होता है। जोकि आसानी से पच जाता है। जो लोग सुबह के समय हैवी नाश्ता नहीं करना चाहते है यह उनके लिए ठीक है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें मूंगफली मिलाकर खाने से प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है।
ऑमलेट
बहुत से लोग ऑमलेट को सुबह के समय खाना पसंद करते है। यह उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जिन्हे प्रोटीन भरपूर होता है। इसके प्रयोग से वजन कंट्रोल में रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

उपमा
अधिक समय तक एनर्जी देता है और इसका नाश्ता करने से जल्दी कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है। इसमें ताजी सब्जियां मिलाकर खाने से यह और भी हेल्दी हो जाता है। सूजी से तैयार होने वाली यह में तेल की मात्रा कम रखे।
अब सबसे बड़ा सवाल पैदा होता है कि अब इनमें से कौन सा नाश्ता करना ठीक रहेगा। सभी नाश्ते एनर्जी से भरपूर है बस एक दिन छोड़कर दूसरे नाश्ते को ट्राई किया जा सकता है।
सावधानीः यह खबर केवल जानकारी मात्र है। अपने खानपान में बदलाव से पहले डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर सलाह लें।
