(ग्रेटर नोएडा) डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख व रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर से फरलो मिल गई है। भारी सुरक्षा के बीच हनीप्रीत उसे जेल से लेने के लिए पहुंची। गुरमीत राम रहीम को इस बार 21 दिन की फरलो मिली है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत को सिरसा के डेरा परिसर में पहुंचाया गया। गौरतलब है कि राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों के साथ दुष्कर्म के केस में रोहतक की सुनारियाजेल में 20 साल की सजा काट रहे है।
जेल जानने के बाद अब तक 13 बार मिल चुकी है फरलो
गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही फरलो पर विपक्ष लगातार हरियाणा सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का आरोप है कि आखिर हरियाणा की बीजेपी सरकार बार-बार राम रहीम के प्रति इतनी उदारता क्यों दिखा रही है।