(ग्रेटर नोएडा) बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर दलित विरोधी मानसिकता को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। हाल ही में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने बीजेपी के ज्ञानदेव आहूजा पर दलित विरोधी मानसिकता के आरोप लगाए थे। अब इसी के जवाब में भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट डाला है जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग से कुर्सी पर बिठाया गया है और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सफेद रंग के सोफे पर दूसरे नेताओं संग बैठे हैं। इस पोस्ट पर अमित मालवीय ने लिखा है कि अगर खड़गे जी के लिए अलग कुर्सी लगानी ही थी, तो उसे बीच में क्यों नहीं लगाया गया? वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और बुजुर्ग भी हैं। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
