(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय इलेक्ट्रोवेव इंडिया फेस्ट का की शुरुआत सोमवार से हुई। इस प्रोग्राम में दिल्ली-एनसीआर के स्कूल और कॉलेज के अनेक छात्रों ने भाग लिया। फेस्ट की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेशनल सेक्रेट्री कुमारी क्षमा शर्मा का स्वागत कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। इस दौरान छात्रों ने सोलो सिंगिंग, बैंड बैटल, लोक गीत, लोक नृत्य, ग्रुप डांस, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग, सहित कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान कुमारी क्षमा शर्मा ने कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है। अनेक लोगों के समक्ष मंच से अपने हुनर दिखाने का मौका मिलता है। वहीं डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस फेस्ट से छात्र अपने करियर व पढ़ाई को लेकर एक दूसरे से अपने विचार साझा कर सकेंगे। इस मौके पर ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. अंकुर जौहरी, डॉयरेक्टर डॉ. अमित राय, डॉयरेक्टर डॉ पूनम पॉडेय, डीन डॉ. अभिषेक शर्मा, डीन डॉ. अभयानंद, डॉ गोविंद गुप्ता, जसविंदर सिंह, सोमेश कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अनेक लोग व छात्र मौजूद रहे।
Trending
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
