(ग्रेटर नोएडा) जिस सोनम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उसका अपहरण हो गया है या उसकी की राजा रघुवंशी की तरह हत्या कर दी गई है। अब पुलिस की तरफ से बताया जा रहा है कि अपने पति की हत्या में सोनम रघुवंशी का हाथ है। सोनम बीती रात गाजीपुर के बदहवास स्थिति में मिली। यूपी पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने इंदौर से तीन लोगों अपनी हिरासत में लिया है वहीं एक अभियुक्त इस मामले में फरार चल रहा है। सोमवार सुबह डीजीपी आई नोग्रांग ने बताया कि मेघालय पहुंचे राजा रघुवंशी की पत्नी ने ही किराए पर बुलाए लोगों से ही अपने पति की हत्या कराई थी। दूसरी तरफ सोनम के पिता का कहना है कि पुलिस उसकी बेटी का फंसा रही है। उन्होंने कहा कि इस केस की जांच सीबीआई से कराई जाए। वहीं पुलिस का दावा है कि सोनम ने शादी के महज तीन बाद की अपने पति की हत्या करने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। एक युवक ने राजा की हत्या करने के लिए तीन लोगों को मेघालय भेजा था। वही राजा की मां का कहना है कि सोनम ने ही मेघालय जाने का प्लान बनाया था और खुद उसने ही फ्लाइट की टिकट बुक कराए थे। पुलिस के अनुसार शिलांग पुलिस सोनम को लेने के लिए गाजीपुर पहुंच रही है।
Trending
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
- मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
- महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा खुलासा: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, CCTV फुटेज बने अहम सबूत
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो मॉड्यूल ध्वस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
