ग्रेटर नोएडा। प्रतिभा, मेहनत और जुनून के दम पर अस्तौली गांव के वेदांत शर्मा ने ताइक्वांडो के खेल में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। ग्रेटर नोएडा के मलाकपुर स्टेडियम में आयोजित 37वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वेदांत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइट (क्योरुगी) और पूमसे, दोनों ही श्रेणियों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इस दोहरे स्वर्ण पदक के शानदार प्रदर्शन के बल पर वेदांत का चयन अगले माह बरेली में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वेदांत ने अपनी तेज तकनीक, फुर्ती और सटीक दांव-पेच से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात देकर दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
वेदांत की इस दोहरी सफलता और राज्य स्तरीय चयन पर उनके कोच समरेंद्र ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। वेदांत शर्मा पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं, और आगामी यूपी स्टेट चैंपियनशिप में भी उनसे स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद है।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
