Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क-3 स्तिथ आईआईएमटी कॉलेज समूह द्वारा ‘छात्र संसद – इंडियाज़ बॉर्डरलेस भारत कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन शुक्रवार किया जाएगा। इस मेगा कॉन्क्लेव में देश के प्रतिष्ठित अतिथि एवं विशिष्ट व्यक्तित्व भाग लेंगे। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर (पॉलिटिक्स) एवं एडिटर-इन-चीफ टाइम्स नाउ नवभारत नविका कुमार, जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल, अर्जेंटीना गणराज्य के भारत में राजदूत एच.ई. मारियानो ए. काउचिनो तथा भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान एवं पी.सी. मीणा (आईपीएस), महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जनभवन, लखनऊ में आयोजित वार्षिक शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कारागार परिसर की 21.50 एकड़ कृषि भूमि पर उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग, बेहतर बुवाई तथा उच्च गुणवत्ता वाली शाक-भाजी एवं मशरूम उत्पादन के लिए जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को कुल 8 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें गाजर एवं चुकन्दर के लिए प्रथम स्थान, आलू एवं बैंगन के लिए द्वितीय स्थान तथा कद्दू, मूली,…

Read More

(ग्रेटर नोएडा)  डिजिटल युग ने जीवन को तेज़, आसान और सुविधाजनक बना दिया है, लेकिन इसी रफ्तार में एक गंभीर समस्या भी चुपचाप बढ़ रही है—देर रात तक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक इस्तेमाल। यह आदत अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चे और बुज़ुर्ग भी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। नतीजा यह है कि शरीर थक रहा है, नींद प्रभावित हो रही है और स्वास्थ्य धीरे-धीरे बिगड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, देर रात तक स्क्रीन देखने से शरीर की जैविक घड़ी यानी बॉडी क्लॉक गड़बड़ा जाती है। मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप से निकलने…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) ऑनलाइन गेम के चक्कर में बच्चे इस कदर फंस चुके हैं कि अब अपनी जान को भी दाव पर लगाने को तैयार रहते हैं। ऐसी ही गाजियाबाद की घटना ने लोगों लोगों को झकझोर कर रख दिया है। टीला मोड़ थाने के भारत सिटी सोसायटी में एक ही परिवार की सगी तीन बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बेटियों के माता-पिता ऑनलाइन गेमिंग को लेकर आपत्ति जताते थे। इसी कारण तीनों बहनों ने अपनी जान दे दी। तीनों बहनों की उम्र 18, 14, और 12 साल की है वहीं…

Read More

(नई दिल्ली) सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दामों में एक ही दिन में भारी टूट दर्ज की गई और इसके भाव सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गए। वहीं सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली, जिससे इसकी चमक फीकी पड़ती नजर आई। बाजार सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेत, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते चांदी पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट से निवेशकों के साथ-साथ कारोबारियों में भी हलचल मच गई।…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा अनिवार्य आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसलिंग ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष जसुभाई हिराभाई चौधरी , पीसीआई सेंट्रल काउंसिल के सदस्य प्रो. (डॉ.) विभु सहानी, आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, तथा आईआईएमटी कॉलेज आफ फ़ार्मेसी के निदेशक डॉ. नकुल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य…

Read More