Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ लोगों मदद कर रहा है। इसी के साथ ही कई सामाजिक संगठन भी पीड़ितों का हाथ पकड़ने के लिए आगे आए हैं। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की तरफ से सेक्टर 135 में राहत शिविर में शिविर में जाकर क्लब की तरफ जूस, खाद्य सामग्री, व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान. मनोज गर्ग, मनोज बाबू , जितेंद्र…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी द्वारा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया गया । भागवत कथा में आज पूतना उद्धार, नामकरण संस्कार,बाल लीला, गौचरण लीला, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया ।नामकरण संस्कार वह चरण है जिस पर किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को आधिकारिक तौर पर एक नाम दिया जाता है। इस प्रथा के तरीके संस्कृतियों और धर्मों के अनुसार अलग-अलग होते हैं। नाम रखने का समय…

Read More

(ग्रेटर नोएडा)  होली पर भक्त प्रहलाद की कहानी प्रह्लाद कथा भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की कहानी है, जिनके पिता असुर राजा हिरण्यकश्यप थे। प्रह्लाद के विष्णु भक्ति से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने उन्हें मारने का कई बार प्रयास किया गया। जिनमें होलिका के साथ अग्नि में जलाना और खंभे को लाल करना शामिल रहा। अपने भक्त की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार लिया और हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद की जान बचाई। भागवत कथा में आज के यजमान शरद अर्चना त्यागी, अभय रश्मि त्यागी, मीनाक्षी माही माहेश्वरी, योगेन्द्र गीता वर्मा, ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल,…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) शहर के बिरोंडी गांव में भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) में संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान कर्मवीर मावी को कई दर्जन किसानों के साथ मेरठ मंडल सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस समारोह में अनेक लोगों ने भाग लिया। प्रोग्राम के दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी सहित भारतीय किसान यूनियन के कई नेताओं ने अपने विचार लोगों के समक्ष साझा किए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नवीन कसाना, जिला महासचिव सुमित कसाना, अमित भाटी, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला सचिव प्रदीप मावी, नोएडा महासचिव विपिन तंवर, नोएडा…

Read More

(ग्रेटर नोएडा)भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू भड़ाना, ग्राम नवादा, ग्रेटर नोएडा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाकियू (टिकैत) में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य जिलाध्यक्ष मनोज मावी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नए साथियों का स्वागत किया गया। भाकियू (टिकैत) ने इस कदम को संगठन की एकता और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना है और किसानों के हक की लड़ाई…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर शनिवार को अपनी नई फिल्म ‘परम सुंदरी’, के प्रमोशन को लेकर आईआईएमटी कॉलेज पहुंचे। यह फिल्म 29 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है दोनों सितारों का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। जैसे ही सिद्धार्थ और जाह्नवी मंच पर पहुंचे, छात्रों ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर मौजूद छात्रों ने अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के होड़ मच गई. कार्यक्रम के दौरान दोनों…

Read More