(ग्रेटर नोएडा) गौतम बुद्ध नगर के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी वेदांत शर्मा और विजयेंद्र ठाकुर आगामी 41वीं सीनियर और 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप इसी माह 20 से 23 नवंबर तक बरेली के स्पोर्ट स्टेडियम, स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में विजयेंद्र ठाकुर फाइट में अपनी ताकत दिखाएंगे वहीं दूसरी तरफ कैडेट्स वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे वेदांत शर्मा इस प्रतियोगिता की दो प्रमुख विधाओं— पूमसे और फाइट में भाग लेंगे। 28 राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा। जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव व कोच समरेंद्र ठाकुर का कहना है कि विजयेंद्र ठाकुर और वेदांत ने पूर्व में कई टूर्नामेंट में भाग लिया है जिसमें उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी के साथ ही दोनों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि पूर्व में थाईलैंड के पटाया में 8वीं हीरोज कप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक वहीं वेदांत ने दो कांस्य मेडल हासिल किए थे।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
