(ग्रेटर नोएडा) अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। मुंबई में गुरुवार से सीएनजी की नई कीमत की घोषणा कर दी गई है। आज से महानगर में सीएनजी दो रुपये महंगी मिलेगी। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। पहले मुंबई में 82 रुपये किलो सीएनजी मिल रही थी जो अब 84 रुपये प्रति किलो हो गई है।
जानकारों का मानना है कि सीएनजी की बढ़ी कीमत का सीधे तोर पर असर उन लोगों पर पड़ेगा जो प्रतिदिन ऑटो, टैक्सी सीएनजी की गाड़ियों में सफर करते हैं। बता दें कि सपनों की नगरी मुंबई में अधिकतर लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। सीएनजी की बढ़ती कीमत को देखते हुए ऑटो और टैक्सी वाले अपना किराया बढ़ाने को मजबूर होंगे।
