Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी
  • एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल
  • डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा
  • हरिद्वार में हर की पौड़ी पर अहिंदूओ का प्रवेश वर्जित, रील बनाने पर भी रोक
  • दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 5 अन्य आरोपियों को मिली जमानत
  • दिल्ली की रहने वाली लड़की अवीवा बेग से प्रियंका गांधी के बेटे रेहान करेंगे शादी
  • घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होगाः गृहमंत्री अमित शाह
  • नाश्ते में पोहा, आमलेट या उपमा में से कौन सा बेहतर
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, February 2
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»देश»बाबा महाकाल आज निकलेंगे नगर के भ्रमण पर, सावन-भादौ महीने में निकलेंगी सात सवारियां
देश

बाबा महाकाल आज निकलेंगे नगर के भ्रमण पर, सावन-भादौ महीने में निकलेंगी सात सवारियां

Team JV MediaBy Team JV MediaJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

(ग्रेटर नोएडा) सावन के पहले सोमवार को अवंतिका नगरी के राजा बाबा महाकाल पहली सवारी पर प्रजा का हाल जानने के लिए आज नगर के भ्रमण पर निकलेंगे। उज्जैन जिला प्रशासन ने इसके के लिए पूरी तैयारी कर, भक्तों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं।

इस सवारी में बाबा महाकाल पालकी में मनमहेश के रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सोमवार शाम 4 बजे शाही ठाठ-बाट के साथ मंदिर से सवारी की शुरूआत होगी। वहीं सावन की महीने में बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है।

श्रावण और भादो महीने में निकलने वाली महाकाल की सवारी को देखने के लिए देश-विदेश से भक्त उज्जैन पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए एक महीने से भी अधिक पहले ही सवारी की तैयारियां शुरू हो जाती है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है।

22 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है। इसी दिन यानी 22 जुलाई से बाबा महाकाल अपने भक्तों का हाल-चाल जानने के लिए शहर का भ्रमण करेंगे। बाबा की पहली सवारी 22 जुलाई से शुरू होगी और आखिरी शाही सवारी 2 सितंबर को निकलेगी।

 

पहली सवारी  22 जुलाई (सावन)

दूसरी सवारी  29 जुलाई (सावन)

तीसरी सवारी  5 अगस्त (सावन)

चौथी सवारी  12 अगस्त (सावन)

पांचवी सवारी  19 अगस्त (सावन)

छठी सवारी  26 अगस्त ( भादौ)

शाही सवारी  2 सितंबर (भादौ)

इस रूट से निकलेगी बैल गाड़ी पर सवारीः

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी मंदिर के सभा मण्डप में पूरी विधि-विधान और पूजा –अर्चन के बाद अपने निर्धारित समय से शुरू होकर महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां से वापसी में सवारी रामनुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती समाज मंदिर, सत्यानारायण मंदिर, ढाबा रोड़, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार से होते हुए गुदरी बाजार से श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

Madhya Pradesh Mahakal Ki Sawari Sawan 2024 Sawan Ujjain
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleIndia’s Space Sector Soars: 200x Increase in Startups in Just Two Years
Next Article यूपी के रामपुर में दो बस की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन की मौत, 49 यात्री घायल
Team JV Media

Related Posts

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.