Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती

February 18, 2026

भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय

February 16, 2026

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती
  • भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय
  • इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला
  • आईआईएमटी में ऐतिहासिक ‘छात्र संसद’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं में भरा जोश
  • आईआईएमटी बनेगा राष्ट्रीय विमर्श का मंच, जुटेंगी नामचीन हस्तियां
  • शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को प्रथम स्थान, 8 पुरस्कारों से सम्मानित
  • रात का डिजिटल नशा: स्क्रीन की रोशनी में बुझती नींद और बिगड़ती सेहत
  • तीन लड़कियों ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाई जान, 9वीं मंजिल से कूदी
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Friday, February 20
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»दिल्ली - एनसीआर»आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू
दिल्ली - एनसीआर

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू

Team JV MediaBy Team JV MediaJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस की बुधवार को शुरुआत हुई। जिसमें आईसीएस-सेमीकंडक्टर इंडिया 2024 विषय पर देश-विदेश के अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार सिन्हा व प्राइम गेस्ट ऑफ के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलुरु के रूप में प्रोफेसर मयंक श्रीवास्तव का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल और मैनेजमेंट कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ. अभिन्न बख्शी भटनागर ने किया।
इस बीच प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हर रोज नए आविष्कार हो रहे हैं इसलिए हमें नई तकनीक से लगातार अपडेट रहने की जरूरत है। आम भाषा में सेमीकंडक्टर को एक चिप्स के रूप में जाना जाता है। सेमीकंडक्टर फोन से लेकर लैपटॉप, घरेलू उपकरणों व ऑटोमोबाइल में प्रयोग हो रहा है। भारत सरकार सेमीकंडक्टर को लेकर लेकर बहुत गंभीर है और इस पर बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
वहीं प्रोफेसर मयंक श्रीवास्तव ने सेमीकंडक्टर के विषय में बताया कि सेमीकंडक्टर से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, दूरसंचार, उद्योग और ऑटोमोटिव क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लेकिन इससे संबंधित चुनौतियों में कुशल पेशेवरों बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता होगी।
इस दौरान 15 से अधिक शोध पत्र पेश किए गए। साथ ही कॉन्फ्रेंस में रूस और जर्मनी से आए डेलिगेट्स ने भी भाग लिया। इस मौके पर डायरेक्टर गवर्नमेंट अफेयर्स अप्लाइड मटेरियल के डॉ अश्विनी अग्रवाल, एडवाइजर स्ट्रेटजी कायन्स सेमीकंडक्टर के डॉ सनी मल्होत्रा, वीपी ग्रुप सीआईओ-जेबीएम के रंगनाथन अय्यर,डॉ. अश्विनी अग्रवाल – निदेशक, सामान्य मामले, अनुप्रयुक्त सामग्री, एक्सेंचर इंडिया के एमडी मनहर एम शर्मा, एसोसिएट निदेशक अनुराग गुलाटी, संयुक्त निदेशक, सीडीएसी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक तिवारी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीजीएम आनंद शंकर, एवेक्सा सिस्टम के संस्थापक और सीटीओ बोहितेश मिश्रा, टीडब्ल्यूआई ग्रुप ऑफ कंपनीज के जीएमडी डॉ. उत्तम सिंघल, फिटेरोबिक के संस्थापक व सीईओ आलोक रंजन, सीमेंस ईडीए के एसोसिएट निदेशक सुमित्र गोयल, मेटविज़ मटेरियल के निदेशक रश्मि अधिकारी ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने विचार रखे। कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉलेज के ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. के के पालीवाल सहित सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी व अनेक छात्र मौजूद रहे।

Greater Noida IIMT College of Management JVMEDIA national conference
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तैनात दो भाईयों पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
Next Article आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन
Team JV Media

Related Posts

भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय

February 16, 2026

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला

February 16, 2026

आईआईएमटी में ऐतिहासिक ‘छात्र संसद’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं में भरा जोश

February 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.