Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
  • हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
  • Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
  • 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
  • क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
  • ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
  • वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
  • सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Sunday, April 5
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»दिल्ली - एनसीआर»आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शानदार समापन
दिल्ली - एनसीआर

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शानदार समापन

Team JV MediaBy Team JV MediaJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शानदार समापन हो गया। इस सम्मेलन में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरक्त की। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कि महिलाओं को पुरुषों से बराबरी करने की जरूरत नहीं है। महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं । इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का विषय था- वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज की स्त्री कल के भारत की मजबूत नींव है। औरत सबसे पहले परिवार की इकाई के महत्व को समझे। मेरी आज की लड़कियों को नसीहत है कि वे करियर बनाएं, लेकिन अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को मत छोड़िए, सही समय पर विवाह करें। मालिनी अवस्थी ने इस मौके पर अवधी और भोजपुरी में गीत भी सुनाए। पद्मश्री मालिनी अवस्थी का स्वागत आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता और कॉलेज समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया।

कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश की मशहूर हस्तियां सम्मिलित हुईं। बोट लैब डायनेमिक्स की संस्थापक और एमडी डॉ. सरिता अहलावत, भारतीय संघ ऑफ रशियन कंपेट्रिऑट की अध्यक्ष एलिना बर्मन, लेखिका डॉ. रिचा सूद, मशहूर एंकर श्वेता झा, मेरठ विकास प्राधिकरण की सीएफओ मनुलक्ष्मी मिश्रा, मेजर नुपुर गुप्ता समेत 36 दिग्गजों ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। आयरलैंड के राजदूत अखिलेश मिश्र समेत कई वक्ताओं ने विदेश से भी ऑनलाइन संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन  योगेश मोहन जी गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। आईआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता ने कहा कि किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे एक औरत का हाथ होता है वह मां, बहन, भाभी किसी भी रूप में हो सकती है। अगर मैं आप लोगों के बीच में अपनी बात रख रहा हूं तो इसके पीछे मेरी मां का संघर्ष है।

इससे पहले कॉलेज के डीजी प्रोफेसर डॉ. अंकुर जौहरी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमित राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर इशिता अरोड़ा ने किया। कॉन्फ्रेंस के तीनों दिन एचआर हेड अजय राम पुरी, डॉयरेक्टर प्रो. उमेश कुमार, निदेशिका डॉ. पूनम पांडेय, निदेशक डॉ. चेतन खेमराज, डॉयरेक्टर डॉ नकुल गुप्ता, निदेशक डॉ. संजय सिंह, डीन विकास मिश्र, डीन डॉ अभयानंद, जेएमसी विभाग के हेड वैभव उपाध्याय समेत कॉलेज के तमाम लोग मौजूद रहे।

IIMT College of Management international conference
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleकांवड़ियों को दूसरे समुदाय के लोग आतंकवादी बोलते हैः सीएम योगी
Next Article अब दिल्ली सरकार ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक पदक विजेता को देगी छप्पर फाड़ के पैसा
Team JV Media

Related Posts

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.