(ग्रेटर नोएडा) भारत ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि जो पाकिस्तानी लोग भारत में रह रहे हैं अगर वह लोग तय समय सीमा तक पाकिस्तान नहीं जाते हैं तो उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसी के साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि जेल के साथ-साथ ऐसे लोगों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। जिसमें तीन साल की सजा और तीन लाख रूपये का जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसे में अब सीमा हैदर पर भी यह नियम लागू होता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंची सचिन मीणा की प्रेमिका सीमा हैदर क्या पाकिस्तान वापस जाएगी या जेल जाने का रास्ता चुनेगी। सीमा हैदर को लेकर लोगों की मांग है कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है। भारत की तरफ से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 को खत्म हो गए हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तानी नागरिकों को जो मेडिकल वीजा जारी हुए है उनकी मियाद 29 अप्रैल को खत्म हो रही है।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
