Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
  • हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
  • Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
  • 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
  • क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
  • ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
  • वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
  • सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, April 6
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»देश»“सोर्सिंग एट मैजिक” भारतीय हस्तशिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण व्यापार शोः दिलीप बैद
देश

“सोर्सिंग एट मैजिक” भारतीय हस्तशिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण व्यापार शोः दिलीप बैद

Team JV MediaBy Team JV MediaAugust 21, 2024No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

(ग्रेटर नोएडा) अमरीका के लास वेगास में “सोर्सिंग एट मैजिक” 2024 में शुरू हुआ  और इसका आयोजन 21 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। सोर्सिंग एट मैजिक, 2024 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने किया। इस अवसर पर अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत अभिषेक शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।  हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा ने सूचित किया कि 19 अगस्त 2024 को लास वेगास कन्वेंशन सेंटर, लास वेगास, यूएसए में  हुए इस उद्घाटन के अवसर पर अमरीका में प्रतिष्ठित सदस्य निर्यातकों और व्यापार आगंतुकों  की भी उपस्थिति रही।

ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा कि “सोर्सिंग एट मैजिक” भारतीय हस्तशिल्प की अद्वितीय सुंदरता और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण व्यापार शो है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में परिषद की मजबूत उपस्थिति भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार तक पहुंच बढ़ाने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा, मेले में फैशन आभूषण, फैशन सहायक उपकरण, शॉल, स्कार्फ और स्टोल, फैशन बैग, चमड़े के जूते और सहायक उपकरण की एक विविध श्रृंखला होगी जो अद्वितीय भारतीय परंपराओं को दर्शाती है।

 

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर. के वर्मा ने बताया कि इस संस्करण में 950 से अधिक भारतीय कंपनियां अपने विविध उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक व्यापार आगंतुकों के शो में आने की उम्मीद है। संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रमुख बाजार है और इसलिए “सोर्सिंग एट मैजिक”, लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर में भारतीय हस्तशिल्प कंपनियों के लिए एक मार्केटिंग का महत्वपूर्ण माध्यम है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका को भारत का हस्तशिल्प निर्यात रु. 13,381.07 करोड़ रुपए (1,616.12 मिलियन अमरीकी डालर) रहा है। इस मेले में भारत पर फोकस होने से निर्यात को और बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

 

ईपीसीएच दुनिया भर के विभिन्न देशों में भारतीय हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प उत्पादों और सेवाओं के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में  विदेशों में भारत की छवि और होम, लाइफस्टाइल, टेक्स्टाइल, फर्नीचर और फैशन जूलरी एवं एक्सेसरीज के उत्पादन में लगे क्राफ्ट क्लस्टर के लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के प्रतिभाशाली हाथों के जादू की ब्रांड इमेज बनाने के लिए जिम्मेदार एक नोडल संस्थान है। इस अवसर पर ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 32,758 करोड़ रुपये (3,956 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा।

“Sourcing at Magic” Indian handicraft
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleराजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, खरगे सहित राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Next Article आईआईएमटी के ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में भाग लेंगे परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह
Team JV Media

Related Posts

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.