Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

ऑपरेशन सिंदूर जारी, किसी भी देश की मध्यस्थता स्वीकार नहींः पीएम मोदी

June 18, 2025

इजराइली हमले में ईरान के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ प्रमुख की मौत

June 17, 2025

पत्नी ने साबुन के लिए पति को थाने में डंडे से पिटवाया

June 14, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन सिंदूर जारी, किसी भी देश की मध्यस्थता स्वीकार नहींः पीएम मोदी
  • इजराइली हमले में ईरान के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ प्रमुख की मौत
  • पत्नी ने साबुन के लिए पति को थाने में डंडे से पिटवाया
  • महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बीजेपी ने गोंडा के जिला इकाई अध्यक्ष को पार्टी से निकाला
  • बच्चे रोते रहे कलयुगी बाप उनको लेकर ट्रेन के आगे कूदा, सभी की मौत
  • सोनम ने कराया अपने पति राजा रघुवंशी का मर्डर, सोनम सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
  • खिलाड़ियों का कलर बेल्ट प्रमोशन,जेपी पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन
  • एनजीओ ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बांटी ड्रेस
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Thursday, June 19
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»Uncategorized»प्रो. कुमुद शर्मा को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मिला शिखर सम्मान
Uncategorized

प्रो. कुमुद शर्मा को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मिला शिखर सम्मान

Team JV MediaBy Team JV MediaJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ग्रेटर नोएडा) दिल्ली सरकार के अधीन हिंदी अकादमी ने वर्ष 2023-24 के प्रतिष्ठित शिखर सम्मान से दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रो. कुमुद शर्मा को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके शैक्षणिक और साहित्यिक योगदान की स्वीकृति भले हो,लेकिन इसके साथ ही इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।
बौद्धिक पहचान को मजबूती
आम आदमी पार्टी के इस कदम को न केवल एक विद्वान को सम्मानित करने के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे पार्टी के बौद्धिक आधार को मजबूत करने की रणनीति भी माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रो. कुमुद शर्मा का जुड़ाव आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने भाजपा के बौद्धिक दायरे से एक प्रभावशाली महिला व्यक्तित्व को अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ हो सकता है।
संघ और वामपंथ से जुड़े तार
प्रो. कुमुद शर्मा का नाम अकादमिक जगत के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय रहा है। कहा जाता है कि वे पहले वामपंथी विचारधारा से जुड़ी रही हैं, लेकिन बाद में संघ के करीब आईं। हाल ही में वर्धा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए उनका नाम भी चर्चा में था, और वे इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं। संघ और केंद्र सरकार से उनके करीबी रिश्तों को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया गया।
इस सम्मान के बाद, कुछ आलोचक उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक के अनुसार, प्रो. शर्मा ने दोनों राजनीतिक ध्रुवों—आम आदमी पार्टी और संघ—के बीच संतुलन साधने की कला विकसित की है। उन्होंने कहा कि “रात में आम आदमी पार्टी की बैठक और दिन में संघ के साथ चर्चा” जैसी बातें उनके राजनीतिक समीकरणों को दर्शाती हैं।
संघ से जुड़े एक वरिष्ठ व्यक्ति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के व्यक्तित्वों पर संगठन की उदारता से स्वयंसेवकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। फिर भी, इस तथ्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता कि प्रो. कुमुद शर्मा जैसी महिला को शिखर सम्मान मिलना एक बड़ी बात है।

 

प्रो. कुमुद शर्मा के शिखर सम्मान के साथ उनके ऊपर पार्टी को बौद्धिक रूप से मजबूत करने की जिम्मेदारी भी आने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आम आदमी पार्टी की दूरगामी योजना का हिस्सा मान रहे हैं। उनका मानना है कि प्रो. शर्मा का जुड़ाव पार्टी को बौद्धिक मोर्चे पर भाजपा के साथ मुकाबला करने में मदद करेगा।
अद्वितीय उपलब्धियां
शिखर सम्मान और कुलपति पद की दौड़ में सबसे आगे होने जैसी दोहरी उपलब्धियां बहुत कम लोगों को नसीब होती हैं। प्रो. कुमुद शर्मा ने यह साबित किया है कि वे न केवल एक विद्वान हैं, बल्कि राजनीति के जटिल समीकरणों को भी गहराई से समझती हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में वे अपने बौद्धिक और राजनीतिक पैतरे बाजियों को कैसे निभाती हैं और यह सम्मान उनके करियर और पार्टी के लिए किस तरह फायदेमंद साबित होता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleशनि प्रदोष व्रत रखने से सुख-सौभाग्य होता है प्राप्त
Next Article जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आया आईआईएमटी
Team JV Media

Related Posts

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

October 17, 2024

भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर पर हर घर तिरंगा को लेकर पत्रकार वार्ता

August 10, 2024

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तैनात दो भाईयों पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

July 24, 2024
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2025 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.