Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ

September 12, 2026

पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार

September 9, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
  • पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
  • पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
  • हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
  • हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
  • ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
  • चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
  • मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Wednesday, September 16
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»क्राइम»आजमगढ़ में रेप और ट्रिपल मर्डर के दोषी को सजा-ए-मौत दिलाने वाली पुलिस टीम को CM देंगे एक लाख का ईनाम
क्राइम

आजमगढ़ में रेप और ट्रिपल मर्डर के दोषी को सजा-ए-मौत दिलाने वाली पुलिस टीम को CM देंगे एक लाख का ईनाम

Team JV MediaBy Team JV MediaMarch 31, 2021No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
police
आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम, साथ में तत्कालीन एसएसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह (फाइल फोटो)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

आजमगढ़ : पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के के आजमगढ़ की एक अदालत ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोहल्ले में 24 नवंबर 2019 की रात हुए तिहरे हत्याकांड और रेप के गुनहगार नजीरुद्दीन उर्फ पौआ को फांसी की सजा सुनाई। नजीरुद्दीन को एक मां के साथ दुष्कर्म करने के बाद चार महीने की बच्ची सहित परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने का दोषी पाया गया।

मारे गए दो अन्य लोगों में बच्ची की 30 वर्षीय मां और 35 वर्षीय पिता थे। पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश रामेंद्र कुमार ने नजीरुद्दीन को सजा सुनाते हुए उसके द्वारा किए गए अपराध को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला बताया। नजीरुद्दीन पर 9 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस बीच योगी सरकार ने आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मामले पुलिस टीम ने जिस तरह से काम किया, उसकी काफी सराहना हो रही है। पुलिस ने अथक प्रयास कर आरोपी मुबारकपुर थाने के इब्राहिमपुर गांव निवासी नजीरुद्दीन को गिरफ्तार किया। फिर उसको कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए जरूरी साक्ष्य सबूत इक्ट्ठा करके चार्जशीट अदालत में दाखिल की। यही कारण है कि 17 महीने में अदालत ने सुनवाई पूरी करके 26 मार्च को फैसला सुनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुना दिया। इससे खुश होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से ठीक पहले पुलिस टीम को एक लाख रुपये नगर पुरस्कार देने की घोषणा कर दी। टीम का इससे मनोबल काफी बढ़ा है।

क्या था मामला

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोहल्ले में 24 नवंबर 2019 की रात को दोषी ने रेप के लिए पति-पत्नी और चार माह के नवजात की हत्या कर दी थी। इस दौरान पांच साल का बेटा और आठ साल की बेटी बच गई। दोषी ने बड़े ही निर्मम तरीके से पहले ईंट से प्रहार करके दंपति की हत्या कर दी। फिर चार माह की बच्ची को कुचलकर मार दिया। उसने मृत महिला और बेहोश बेटी से भी रेप किया था। कोर्ट ने नजीरुद्दीन पर 9 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसमें से दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 1.5 लाख रुपये दिया जाएगा

क्या बोले तत्कालीन एसएसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह

जब ये जघन्य अपराध हुआ था उस समय आजमगढ़ के एसएसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह थे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के सामने आरोपी को पकड़ने के साथ साक्ष्य जुटाने की भी चुनौती थी। दरअसल, अपराधी को पकड़ने के साथ सबूत जुटाकर उसे सजा दिलाना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हमने कई टीमें बनाकर सभी से पल-पल की रिपोर्ट ली और खासतौर पर फॉरेंसिक सबूतों को जुटाने पर जोर दिया। यही वजह है कि गुनहगार को बहुत ही कम समय में सजा दिलाई जा सकी।

 

Azamgarh Police Prof Triveni Singh UP CM
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleदुनिया की सबसे बड़ी वेडिंग सेरेमनी, जो उत्तर में कैलाश से लेकर दक्षिण में रामेश्वरम् तक, जानिए अनोखी कहानी
Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे, सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा, जानें-योजना के बारे में सबकुछ
Team JV Media

Related Posts

पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार

September 9, 2026

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़

August 31, 2026

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो मॉड्यूल ध्वस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

July 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.