(ग्रेटर नोएडा) ईरान-अमेरिका इजरायल जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने तेल की आपूर्ति रोकी और बाधित की तो हम 20 गुना ताकत से ईरान को जवाब देंगे। ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में फिर से तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।
ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा कि हम ऐसे लक्ष्य़ को निशाना बनाएंगे जो कि आसानी से टार्गेट हो सकता है।
बता दें कि हॉर्मूज जलडमरूमध्य दुनिया में तेल आपूर्ति के लिए सबसे अहम है। खाड़ी देशों से निकलने वाला तेल इसी मार्ग से दुनिया के बाजारों तक पहुंचता है।
