Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
  • हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
  • Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
  • 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
  • क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
  • ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
  • वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
  • सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Saturday, April 4
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»दिल्ली - एनसीआर»अस्तौली कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य बंद कर धरने पर बैठेंगे किसान
दिल्ली - एनसीआर

अस्तौली कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य बंद कर धरने पर बैठेंगे किसान

Team JV MediaBy Team JV MediaMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

(ग्रेटर नोएडा) एक बार फिर अस्तौली गांव के किसान और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच रार बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। गांव के कई किसान पिछले एक महीने से अतिरिक्त मुआवजा को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी केवल कोरे आश्वासन दे रहे हैं। फिर से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसान सोमवार से सेनेटरी लैंडफिल साइट( कूड़ा निस्तारण केंद्र) का कार्य रोक कर धरने पर बैठेंगे। धरने को लेकर किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप दिया है। किसानों का आरोप है कि पिछले महीने ग्रेटर नोएडा आथरटी ने 10 करोड़ के चेक अतिरिक्त प्रतिकर के रूप में कुछ किसानों को दिए, जब कई किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए उन्हें कोई अतिरिक्त प्रतिकर नहीं दिया। हालांकि इन किसानों की भी जमीन प्रस्तावित डंपिंग के लिए ली गई थी। दूसरी तरफ कई किसानों का यह भी आरोप है कि निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण तो प्राधिकरण ने कर दिया है लेकिन किसानों को जमीन के बदले अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष मनवीर भाटी का कहना है कि 3 मार्च से शुरू होने वाले धरने को लेकर गांव के लोगों को लेकर एक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों की सभी मांग का निस्तारण मौके पर नहीं किया जाता तब तक किसान धरने पर शांतिपूर्वक बैठेंगे  और डंपिंग साइट पर किसी भी प्रकार का कार्य करने नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज मावी, मेरठ मंडल सचिव अरुण भाटी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद भाटी, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,  वीर सिंह, सचिव सुखबीर ठेकेदार, तहसील अध्यक्ष श्री पहलवान,  देवी राम सिंह, मनोज कुमार, छोटूराम, सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी गांव के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 65 दिन तक धरना दिया था। जिसे बाद में जिलाधिकारी मनीष वर्मा की मौजूदगी में सभी मांगों को मानने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया था।

Astauli Astauli garbage disposal center Farmers will sit on strike
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleआईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रोग्राम की धूम 
Next Article सिंगर परमिश वर्मा की मौजूदगी में थिरके आईआईएमटी के पूर्व छात्र
Team JV Media

Related Posts

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026

हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज

March 20, 2026

19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.