Author: Team JV Media

(ग्रेटर नोएडा) थाईलैंड के पटाया में आयोजित 8वीं हीरोज कप ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के जांबाज़ खिलाड़ी विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत को प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 देशों के 4680 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ आयोजित हुई, जिसे ताइक्वांडो जगत में एक मिनी विश्व चैम्पियनशिप माना गया। कठिन और रोमांचक मुकाबलों में विजयेंद्र ने शानदार तकनीक, तेज़ी और अटूट हौसले का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) थाईलैंड के पट्टाया में भारत के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 8वीं हीरोज़ कप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय दल ने कुल 1 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पहला स्थान दिलाया। लक्ष्य श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह, कुणाल भाटी और तृषिका मेहता ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, वेदांत शर्मा और लक्षया श्रीवास्तवा ने पूमसे व फाइट दोनों श्रेणियों में कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा रवि राज कुंवर ने भी…

Read More

 “लीडरशिप अवार्ड फॉर इनक्यूबेशन इम्पैक्ट” से नवाजे गए डॉ. मयंक राज (ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित आईआईएमटी लैडर बिजनेस फाउंडेशन के जनरल मैनेजर डा मयंक राज को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन 2025 में ‘लीडरशिप अवार्ड फॉर इनक्यूबेशन इम्पैक्ट” से नवाजा गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाग लिया। इसी के साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह इस प्रोग्राम में पहुंचे। इस उपलब्धि पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) भारत का पहला एकीकृत वेलनेस महोत्सव वेलफेस्ट इंडिया 2025, जो इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित किया गया था जो कि अत्यंत सफलता के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस वेलनेस संगम में 10,000 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया, जिससे पारंपरिक चिकित्सा, समग्र जीवनशैली और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल में नवाचार को लेकर संवाद, सहयोग और संकल्पों को नई गति मिली। एक ही मंच पर दो प्रभावशाली एक्सपोः आयुर्योग एक्सपो का 7वां संस्करण और एल्डरकेयर इंडिया एक्सपो का पहला संस्करण का सफल आयोजन वेलफेस्ट इंडिया 2025 को परंपरा, नवाचार और देखभाल का जीवंत संगम बना गया।…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवनियुक्त डीएम मेधा रूपम का स्वागत किया और उन्हें जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। वैश्य समाज के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि वैश्य समाज की बेटी द्वारा गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी पद को सुशोभित करना समाज के लिये गर्व की बात है। समाज की खुशी से उन्हें अवगत कराने के उद्देश्य से समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र, गुलदस्ता व महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट की। वहीं संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि समिति द्वारा…

Read More

(ग्रेटर नोएडा) भारत इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2025) के 8वें संस्करण का आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से आए हॉस्पिटैलिटी उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, प्रदर्शकों और पेशेवरों ने हिस्सा लिया। डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड की दूरदर्शी सोच से प्रेरित इस शो का आयोजन 3 से 6 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक अग्रणी ब्रांड्स और अनेकों उत्पाद श्रेणियां भाग ले रही हैं। IHE 2025 आज भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटैलिटी सोर्सिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। इस दौरान…

Read More