ग्रेटर नोएडा।
बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ लाया गया, जहां उससे मामले से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में कथित गड़बड़ी के संकेत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई की चढ़ावा गणना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। शुरुआती जांच में 25 जून की फुटेज में आरोपी प्रमोद नौटियाल कथित तौर पर नोटों की गड्डियां ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस अन्य फुटेज और साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण कर रही है।
इसके अलावा पुलिस ने बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आंतरिक जांच रिपोर्ट और संबंधित वित्तीय दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। दो जुलाई को चढ़ावे की गणना के दौरान मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानू
Trending
- बुलंदशहर में गोलियों की गूंज, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने गैंगस्टर को किया ढेर
- माता सुंदरी कॉलेज के स्टाफ से मिले DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, शिक्षा के विकास के लिए रखा 15 साल का विजन
- IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव: खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म, अब बनेंगे टीम के ‘मेंटर’
- उम्रकैद की सजा काट रहे 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी राहत? जानें पीड़िता ने क्या कहा
- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चीख-पुकार: पुल से नीचे गिरी बस, आठ यात्रियों की गई जान
- भारत में 800 करोड़ के करीब पहुंची रामायण , ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
