ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी के विवाह समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के कई प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में राकेश टिकैत (प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा तेज प्रताप यादव (पूर्व सांसद एवं करहल के वर्तमान विधायक), आनंद भदौरिया (सपा सांसद), अतुल प्रधान (विधायक), पंकज मलिक (चरथावल विधायक) तथा लक्ष्मीराज सिंह (सिकंदराबाद विधायक) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

किसान संगठनों की ओर से भाकियू नोएडा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी के भाकियू अध्यक्ष मनोज मावी, भाकियू दादरी के उपाध्यक्ष प्रमोद भाटी सहित कई पूर्व विधायक व पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर अस्तौली निवासी सपा नेता शैलेंद्र भाटी ने कहा, हमारे गांव अस्तौली और परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। हमें खुशी है कि विभिन्न दलों और संगठनों के सम्मानित नेता हमारे सुख-दुख में सहभागी बनने पहुंचे। राजनीति से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता ही हमारी असली ताकत है। मैं सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
विवाह समारोह सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक समन्वय का प्रतीक बना रहा, जहां विभिन्न विचारधाराओं के नेता एक मंच पर नजर आए। सभी अतिथियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपति के सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
