(ग्रेटर नोएडा) लखनऊ में आयोजित होने वाली 5वीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के 30 खिलाड़ी बुधवार को रवाना हो गए। यह राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 से 18 में तक खेली जाएगी। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 30 खिलाड़ियों में से जीतने वाला खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी सब जूनियर, कैडेट्स जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में पद के लिए जोर आजमाइश करेंगे. इन खिलाड़ियों के कोच समरेंद्र ठाकुर ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यूपी टीम का चयन किया जाएगा जोकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
