Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी
  • एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल
  • डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा
  • हरिद्वार में हर की पौड़ी पर अहिंदूओ का प्रवेश वर्जित, रील बनाने पर भी रोक
  • दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 5 अन्य आरोपियों को मिली जमानत
  • दिल्ली की रहने वाली लड़की अवीवा बेग से प्रियंका गांधी के बेटे रेहान करेंगे शादी
  • घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होगाः गृहमंत्री अमित शाह
  • नाश्ते में पोहा, आमलेट या उपमा में से कौन सा बेहतर
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, February 2
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»देश»हिमालय की तरह बुलंद हौसले वाले योगी एरोन से मिलिए, 27 साल से मुफ्त में कर रहे हैं प्लास्टिक सर्जरी
देश

हिमालय की तरह बुलंद हौसले वाले योगी एरोन से मिलिए, 27 साल से मुफ्त में कर रहे हैं प्लास्टिक सर्जरी

Team JV MediaBy Team JV MediaFebruary 19, 2021No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
yogi aeron
योगी एरोन (फाइल फोटो)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

By : Arsh Verma

अक्सर आप किसी हीरो या हिरोइन के प्लास्टिक सर्जरी होने की खबरें सुनते रहते हैं। साथ में ये भी सुनते हैं कि प्लास्टिक सर्जरी में काफी खर्च आता है। इस वजह से आम लोग या आर्थिक रूप से कमजोर लोग प्लास्टिक सर्जरी करा नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर कोई मुफ्त में प्लास्टिक सर्जरी करे तो ये कितना महान कार्य होगा। उत्तराखंड में मुफ्त में प्लास्टिक सर्जरी करने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. योगी एरोन (Yogi Aeron) का आपने नाम जरूर सुना होगा।

इन्हें हाल में ही पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्होंने अपने जीवन के 27 साल से भी ज़्यादा लोगों का मुफ्त इलाज करने में निकाल दिया। ये अब तक 5000 से अधिक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कर चुके हैं और अभी भी 10 हजार लोग वेटिंग में हैं।

कौन है योगी एरोन, जानें इनकी सफलता और असफलता की कहानी

योगी एरोन का जन्म 1937 में UP के मुजफ्फरनगर में हुआ था। योगी एरोन ने 1967 में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से स्नातक किया। प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना से वर्ष 1971 में प्लास्टिक सर्जरी में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। लेकिन इन सफलताओं के पीछे असफलता की कहानी भी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ये लगातार पांच बार फेल हुए थे। छठी बार में सफलता हाथ लगी। लेकिन फिर इन्होंने हार नहीं मानी और ऐसी मेहनत की फिर वर्ष 2020 में हासिल किया पद्मा श्री अवॉर्ड।

डॉ. योगी एरोन को 1973 में दून अस्पताल में नौकरी मिली। लेकिन उस दौरान प्लास्टिक सर्जरी कुछ खास प्रचलित नहीं थी जिस कारण से उन्हें खास काम नहीं मिला। 70 के दशक में तब प्लास्टिक सर्जरी के बारे में लोगों में जागरूकता नहीं थी। ऐसे में वह शुरुआती सालों में सिर्फ पोस्टमॉर्टम ड्यूटी ही किया करते थे। देहरादून में कुछ समय रहने के बाद वह अमेरिका चले गए। जहां उन्होंनें डॉ. मिलार्ड से प्लास्टिक सर्जरी की बारीकियां सीखीं।

1984 में दून वापस आने के बाद मालसी में अपनी खुद की संपत्ति से अस्पताल बनाया, लेकिन जंगल से घिरे क्षेत्र में कम मरीज आते थे। बाद में दून की आईटी रोड पर एक छोटा अस्पताल बनाया जिसमे सिर्फ दस बेड ही थे । जहां वह गरीबों के जले और कटे मानव अंगों की फ्री प्लास्टिक सर्जरी करते हैं। डॉ. योगी कहते हैं कि इस उम्र में उन्हें धन-दौलत की नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सुकून की जरूरत है। लोगों की मुस्कान और दुआ के रूप में यह शांति भरपूर मिल रही है। उनका कहना है कि वह अब तक जो भी कर रहे हैं, अब उससे भी बेहतर करना है।

padma shri yogi aeron
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजानिए कौन हैं हरप्रीत सिंह? किसी भी इंडियन एयरलाइन की पहली महिला CEO बनीं
Next Article 40 साल से चाय बेचकर दुनिया घूमने का सपना पूरा कर रहा ये कपल, अब तक घूम चुके हैं 23 देश
Team JV Media

Related Posts

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.