Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती

February 18, 2026

भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय

February 16, 2026

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती
  • भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय
  • इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला
  • आईआईएमटी में ऐतिहासिक ‘छात्र संसद’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं में भरा जोश
  • आईआईएमटी बनेगा राष्ट्रीय विमर्श का मंच, जुटेंगी नामचीन हस्तियां
  • शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को प्रथम स्थान, 8 पुरस्कारों से सम्मानित
  • रात का डिजिटल नशा: स्क्रीन की रोशनी में बुझती नींद और बिगड़ती सेहत
  • तीन लड़कियों ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाई जान, 9वीं मंजिल से कूदी
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Friday, February 20
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»विदेश»योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ की गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को हरी झंडी दिखाई, 92 फीसद भूमि पहले ही अधिग्रहित
विदेश

योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ की गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को हरी झंडी दिखाई, 92 फीसद भूमि पहले ही अधिग्रहित

Team JV MediaBy Team JV MediaSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ की गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को हरी झंडी दिखाई, 92 फीसद भूमि पहले ही अधिग्रहित
गंगा एक्सप्रेसवे को पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंडी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश में सड़क के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के प्रयास में योगी सरकार ने गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे की 36 हजार 230 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण को हरी झंडी दे दी। राज्य की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसको मंजूरी मिली।

मंत्रिपरिषद ने परियोजना के चार पैकेजों के प्रस्ताव के लिए अनुरोध और कोटेशन के लिए अनुरोध को मंजूरी दी। इससे एक्सप्रेसवे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण सहित सभी संबंधित विभागों को मेरठ और प्रयागराज के बीच इस छह लेन के 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए मिशन मोड में काम करने का भी निर्देश दिया। यह गंगा नदी के किनारे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों को कवर करेगा।

92 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हुआ
राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे को 26 नवंबर, 2020 को मंजूरी दी गई थी। इसके पूरा होने से उत्तर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां कई गुना बढ़ जाएंगी। इस परियोजना के लिए सिविल कार्य के लिए 19 हजार 754 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि 9,255 करोड़ रुपये भूमि की खरीद के लिए निर्धारित किया गया है। 92 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।

भविष्य में इसे बढ़ाकर आठ लेन किया जा सकता है
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा और भविष्य में इसे बढ़ाकर आठ लेन किया जा सकता है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 30 साल का करार किया गया है। वाहनों की गति 120 किमी प्रति घंटे तय की गई है। इसके साथ ही एक हवाई पट्टी और औद्योगिक क्लस्टर भी होंगे, जबकि नौ स्थानों पर जनोपयोगी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

ललितपुर में एक बड़े हवाई अड्डे के निर्माण को भी मंजूरी
राज्य मंत्रिमंडल ने ललितपुर में एक बड़े हवाई अड्डे के निर्माण को भी मंजूरी दी। ललितपुर में बल्क ड्रग पार्क और बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण को देखते हुए यह मंजूरी मिली है। पहले चरण में छोटे विमान एयरपोर्ट पर उतरेंगे। भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ
Next Article अंतरदेशीय मछली पालन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, पिछले चार वर्षों में 26.44 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन, मिला पुरस्कार
Team JV Media

Related Posts

आईआईएमटी में ऐतिहासिक ‘छात्र संसद’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं में भरा जोश

February 16, 2026

आईआईएमटी बनेगा राष्ट्रीय विमर्श का मंच, जुटेंगी नामचीन हस्तियां

February 12, 2026

घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होगाः गृहमंत्री अमित शाह

December 30, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.