(ग्रेटर नोएडा) बुधवार से हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में आयोजित किए जा रहे 58वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2024 का उद्घाटन आज उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर दिलीप बैद, अध्यक्ष, ईपीसीएच; डॉ. राकेश कुमार, महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक, ईपीसीएच और अध्यक्ष-आईईएमएल; आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति ऑटम 2024 के अध्यक्ष गिरीश के. अग्रवाल; ईपीसीएच सीओए सदस्य अवधेश अग्रवाल, लेखराज माहेश्वरी, नवेद उर रहमान, सलमान आज़म, सिमरनदीप सिंह कोहली, के.एल. रमेश, के.एन. तुलसी राव, ज़ेस्मिना जेलियांग, ओ.पी. प्रहलादका और राजेश कुमार जैन; ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा; और अन्य प्रमुख विदेशी खरीदार तथा अन्य प्रमुख सदस्य निर्यातक इस समारोह में उपस्थित रहे । इस संस्करण में 16 समर्पित हॉल में 3000 से अधिक प्रदर्शक घर, जीवनशैली, फैशन, साज-सज्जा और फर्नीचर के 14 प्रदर्शन खंड एक साथ आए हैं। हॉल में प्रदर्शक बूथों के अलावा, आगंतुकों को इंडिया एक्सपो सेंटर के विभिन्न स्तरों पर स्थित प्रमुख निर्यातकों के 900 मार्ट/स्थायी शोरूम तक पहुंच प्राप्त है।
Trending
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
