(ग्रेटर नोएडा) ऑनलाइन गेम के चक्कर में बच्चे इस कदर फंस चुके हैं कि अब अपनी जान को भी दाव पर लगाने को तैयार रहते हैं। ऐसी ही गाजियाबाद की घटना ने लोगों लोगों को झकझोर कर रख दिया है। टीला मोड़ थाने के भारत सिटी सोसायटी में एक ही परिवार की सगी तीन बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बेटियों के माता-पिता ऑनलाइन गेमिंग को लेकर आपत्ति जताते थे। इसी कारण तीनों बहनों ने अपनी जान दे दी। तीनों बहनों की उम्र 18, 14, और 12 साल की है वहीं तीनों ने कोरोना काल के दौरान अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। घटना करीब ढाई बजे की है लड़कियों का पिता चेतन कुमार अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं।
पिता के मुताबिक निशिका, प्राची और पाखी को ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदत थी इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी मंगलवार को उनका आखिरी टॉस्क था उसे पूरा करने के चक्कर में अपनी जान दे दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चेनत अपने परिवार के साथ पिछले तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रहे रहे थे। मृतकों के फोन की जांच की जा रही है। लड़कियों के शव को पीएम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया गया है।
