(ग्रेटर नोएडा) नोएडा एक्सटेंशन के एस्टर पब्लिक स्कूल में शनिवार को 34वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा ताइक्वांडो क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वाधान में किया जा रहा है नोएडा ताइक्वांडो क्लब गौतम बुध नगर के सचिव त्रिगुरेंन्द्र ठाकुर तेलुगु ने कहा है कि इस टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर के 20 स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ताइक्वांडो के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है ताइक्वांडो ने केवल एक लोकप्रिय ओलंपिक खेल है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल इस खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, और बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास होगा। ताइक्वांडो के क्षेत्र में भारत को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन अत्यंत आवश्यक है इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नोएडा ताइक्वांडो क्लब ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और सभी प्रतिभागियों और उनके कोच के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है।
Trending
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
- आईआईएमटी कॉलेज में एआई और वैश्विक नेतृत्व पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
- 25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार मेला, देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां करेंगी शिरकत
- यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती
- भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय
