(ग्रेटर नोएडा) ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर लोगों ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया जब उन्हें सूचना मिली की यहां पर प्रतिबंधित मांस की मौजूदगी है। रविवार शाम लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस दौरान पशु चिकित्सा के अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और मांस के नमूने अपने साथ ले गए। अब डॉक्टर नमूनों की जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि मांस प्रतिबंधित है या नहीं। वहीं पुलिस का कहना है कि इलाके में किसी भी अवैध गतिविधि को चलने नहीं दिया जाएगा। जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
