(ग्रेटर नोएडा) मेरठ में आयोजित इंटर कॉलेजिएट जूडो चैंपियनशिप में आईआईएमटी कॉलेज समूह ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड, तीन सिल्वर और छह ब्रांज सहित 11 मेडल अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दो दिन चली इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड कॉलेज के अनेक छात्रों ने भाग लिया। वहीं कोच तरुण सिंह ने बताया कि कॉलेजिएट जूडो चैंपियनशिप में कॉलेज की तरफ से 22 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें कार्तिक राठी, वंशिका साहू ने (गोल्ड मेडल), सुशांत शर्मा, प्रिया कुमारी गुप्ता और श्रीशाह ने (रजत मेडल) और देवांश सिंह, यश वर्धन सिंह, प्रियंका वर्मा, श्रुति शर्मा, और अर्शिका ने (ब्रांज पदक) अपने नाम किया।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
