Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

नाश्ते में पोहा, आमलेट या उपमा में से कौन सा बेहतर

December 24, 2025

वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

December 1, 2025

आईआईएमटी में एक ही दिन में 500 से ज्यादा ऑफर लेटर जारी, 40 से अधिक कंपनियों ने लिया छात्रों का साक्षात्कार

November 25, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नाश्ते में पोहा, आमलेट या उपमा में से कौन सा बेहतर
  • वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल
  • आईआईएमटी में एक ही दिन में 500 से ज्यादा ऑफर लेटर जारी, 40 से अधिक कंपनियों ने लिया छात्रों का साक्षात्कार
  • नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के दो खिलाड़ी
  • भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन, दिल्ली पब्लिक स्कूल रही अव्वल
  • INDI गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू तीन बंदरः सीएम योगी
  • बेवफा पत्नी के नाम बनाया विडियो और पति ने जहर खाकर दे दी जान
  • किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर भाकियू की बैठक आज, टिकैत करेंगे आंदोलन का आगाज़
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Saturday, December 27
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»Uncategorized»प्रो. कुमुद शर्मा को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मिला शिखर सम्मान
Uncategorized

प्रो. कुमुद शर्मा को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, मिला शिखर सम्मान

Team JV MediaBy Team JV MediaJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ग्रेटर नोएडा) दिल्ली सरकार के अधीन हिंदी अकादमी ने वर्ष 2023-24 के प्रतिष्ठित शिखर सम्मान से दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रो. कुमुद शर्मा को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके शैक्षणिक और साहित्यिक योगदान की स्वीकृति भले हो,लेकिन इसके साथ ही इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।
बौद्धिक पहचान को मजबूती
आम आदमी पार्टी के इस कदम को न केवल एक विद्वान को सम्मानित करने के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे पार्टी के बौद्धिक आधार को मजबूत करने की रणनीति भी माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रो. कुमुद शर्मा का जुड़ाव आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने भाजपा के बौद्धिक दायरे से एक प्रभावशाली महिला व्यक्तित्व को अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ हो सकता है।
संघ और वामपंथ से जुड़े तार
प्रो. कुमुद शर्मा का नाम अकादमिक जगत के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय रहा है। कहा जाता है कि वे पहले वामपंथी विचारधारा से जुड़ी रही हैं, लेकिन बाद में संघ के करीब आईं। हाल ही में वर्धा विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए उनका नाम भी चर्चा में था, और वे इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं। संघ और केंद्र सरकार से उनके करीबी रिश्तों को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया गया।
इस सम्मान के बाद, कुछ आलोचक उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक के अनुसार, प्रो. शर्मा ने दोनों राजनीतिक ध्रुवों—आम आदमी पार्टी और संघ—के बीच संतुलन साधने की कला विकसित की है। उन्होंने कहा कि “रात में आम आदमी पार्टी की बैठक और दिन में संघ के साथ चर्चा” जैसी बातें उनके राजनीतिक समीकरणों को दर्शाती हैं।
संघ से जुड़े एक वरिष्ठ व्यक्ति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के व्यक्तित्वों पर संगठन की उदारता से स्वयंसेवकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। फिर भी, इस तथ्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता कि प्रो. कुमुद शर्मा जैसी महिला को शिखर सम्मान मिलना एक बड़ी बात है।

 

प्रो. कुमुद शर्मा के शिखर सम्मान के साथ उनके ऊपर पार्टी को बौद्धिक रूप से मजबूत करने की जिम्मेदारी भी आने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आम आदमी पार्टी की दूरगामी योजना का हिस्सा मान रहे हैं। उनका मानना है कि प्रो. शर्मा का जुड़ाव पार्टी को बौद्धिक मोर्चे पर भाजपा के साथ मुकाबला करने में मदद करेगा।
अद्वितीय उपलब्धियां
शिखर सम्मान और कुलपति पद की दौड़ में सबसे आगे होने जैसी दोहरी उपलब्धियां बहुत कम लोगों को नसीब होती हैं। प्रो. कुमुद शर्मा ने यह साबित किया है कि वे न केवल एक विद्वान हैं, बल्कि राजनीति के जटिल समीकरणों को भी गहराई से समझती हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में वे अपने बौद्धिक और राजनीतिक पैतरे बाजियों को कैसे निभाती हैं और यह सम्मान उनके करियर और पार्टी के लिए किस तरह फायदेमंद साबित होता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleशनि प्रदोष व्रत रखने से सुख-सौभाग्य होता है प्राप्त
Next Article जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आया आईआईएमटी
Team JV Media

Related Posts

 बिरौंडी  गांव में वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन एवं किसान सम्मान निधि कैंप आयोजित

August 21, 2025

विजयेंद्र ठाकुर ने जीता स्वर्ण, भारत को दिलाया पहला स्थान

August 13, 2025

थाईलैंड में भारत की गूंज, हीरोज़ कप में 10 पदक झटके

August 13, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2025 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.