ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत और फस्ट ईयर के छात्रों के आगमन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत पॉलिटेक्निक के डॉयरेक्टर प्रोफेसर उमेश कुमार और इंजीनियरिंग के डॉयरेक्टर डॉ विनोद कुमार ने किया। इस दौरान अतिथि रोजर विद अंकित के चेयरमेन अंकित भाटी व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मिताली जायसवाल ने छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर अंकित भाटी ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं डॉ. मिताली जयसवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की काम को करने के लिए जज्बे की जरूरत होती है। कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को कॉलेज के वातावरण से परिचित कराया गया साथ ही विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर एकेडमिक डीन एपी सिंह, प्रमोद सजवाण, नीलम, एस एन मिश्रा, डॉ. तबस्सुम अब्बासी, राजीव रंजन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, पवन कुमार, जाकिर अली, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।
Trending
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
