Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ का शुभारंभ

April 9, 2026

आईआईएमटी में भारत फिल्म फेस्टिवल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन

April 8, 2026

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ का शुभारंभ
  • आईआईएमटी में भारत फिल्म फेस्टिवल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन
  • ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
  • हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
  • Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
  • 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
  • क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
  • ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, April 20
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»देश»आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘हेल्थकेयर क्रांति’ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
देश

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘हेल्थकेयर क्रांति’ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस

Team JV MediaBy Team JV MediaJuly 29, 2024Updated:July 29, 2024No Comments2 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

प्रौद्योगिकी विभिन्न उद्योग में बदलाव ला रही है,और इसमें मेडिकल क्षेत्र अछूता नहीं है। इस क्रांति में प्रमुख खिलाड़ी, रोबोट और संबंधित प्रौद्योगिकियां, ऑपरेटिंग रूम के अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैंः डॉ रूप कृष्ण खार

(ग्रेटर नोएडा) प्रौद्योगिकी विभिन्न उद्योग में बदलाव ला रही है,और इसमें मेडिकल क्षेत्र अछूता नहीं है। इस क्रांति में प्रमुख खिलाड़ी, रोबोट और संबंधित प्रौद्योगिकियां, ऑपरेटिंग रूम के अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह बातें आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की नेशनल कॉन्फ्रेंस में बी.एस. अनंगपुरिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फरीदाबाद के डॉयरेक्टर डॉ रूप कृष्ण खार ने कहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एनआईएमएस विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. गोविंद मोहन और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की प्रमुख डॉ विभु साहनी ने भाग लिया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज समूह के निदेशक डॉ. केके पालीवाल और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉयरेक्टर डॉ. नकुल गुप्ता ने किया। इस दौरान सम्मेलन में 15  शिक्षण संस्थानों के 150 शोधार्थियों ने 60  से अधिक शोध पत्र, 40 पोस्टर पेश किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विभु साहनी ने छात्रों से कहा कि आज के समय में छात्र किताबों से दूर हो रहे हैं और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी जुटा रहे हैं जो कि गलत है। पुस्तक के बगैर सही ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। वहीं डॉ. गोविंद मोहन ने सम्मेलन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हेल्थ केयर के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इससे हमारे जीवन में तेजी से बदलाव हो रहा है। रोगी देखभाल को अनुकूलित करने और चिकित्सा त्रुटियों को कम करने के लिए अस्पतालों और क्लीनिकों में इस तरह की तकनीक का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. पुष्पेंद्र कुमार जैन, डॉ. संजय जोशी, हिमांशु कुमार, पूजा कुमार सहित कॉलेज की सभी फैकल्टी ने भाग लिया।

Healthcare IIMT College of Pharmacy national conference
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबेंगलुरू पीजी में बिहार की महिला का गला रेत कर हत्या करने वाला गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से पुलिस ने दबोचा
Next Article जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का प्रयास लाया रंग, अब पूरे प्रदेश के किसानों को 10 घंटे की बजाय 12 घंटे विद्युत आपूर्ति
Team JV Media

Related Posts

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ का शुभारंभ

April 9, 2026

आईआईएमटी में भारत फिल्म फेस्टिवल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन

April 8, 2026

‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.