(ग्रेटर नोएडा) एक बार फिर बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मरने वालों में अमरजीत यादव नाम के व्यक्ति की पहचान हुई है। परिवार वालों का कहना है की जब अमरजीत और उसके साथी शराब पीकर घर पहुंचे तो रात के समय तबीयत बिगड़ने लगी। इसी के साथ ही दोनों को आंख से दिखना बंद हो गया। जिसके चलते सुबह के समय अमरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे शख्स को डॉक्टर ने बिहार की राजधानी पटना रेफर कर दिया है। वहीं गंभीर रूप से बीमार उमेश राय ने कहा है कि उसने₹50 में शराब की शीशी खरीदी थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है या नहीं। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
