(ग्रेटर नोएडा) आईडब्ल्यूसी ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की आधिकारिक विज़िट (COV) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। क्लब प्रेसिडेंट अमिता सिंह एवं सदस्यों ने गुरुकुल के बच्चों के मंत्रोच्चारण के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली का गरिमामय स्वागत किया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब के सेवा कार्यों एवं डॉक्यूमेंट्स का अवलोकन कर प्रशंसा की तथा सदस्यों को निरंतर समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। सीओवी के अंतर्गत क्लब द्वारा 3 डिस्ट्रिक्ट एवं 11 क्लब प्रोजेक्ट्स सहित कुल 14 प्रोजेक्ट्स पूर्ण किए गए, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर वितरण, कन्यादान सहयोग, कंबल वितरण, ओल्ड एज होम सहायता तथा शिक्षा व महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में विशेष सहयोग हेतु मुकुल गोयल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। क्लब प्रेसिडेंट अमिता सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Trending
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
- आईआईएमटी कॉलेज में एआई और वैश्विक नेतृत्व पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
- 25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार मेला, देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां करेंगी शिरकत
- यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती
- भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय
