(ग्रेटर नोएडा) यूपी में शराब को शौकीन लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब साल के आखिरी सप्ताह में शराब की दुकान के बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नए साल पर शराब की दुकानों को देर तक खोलने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शराब का ठेका सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलेगा। कहने का मतलब है कि अब एक घंटे देर तक लोग शराब खरीद सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में शराब की दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती है। यूपी के आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह की तरफ से इस मामले में 12 दिसंबर को पत्र जारी किया गया था।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
